त्योहारों पर दिल्ली को दहलाने की प्लानिंग नाकाम, पांच आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में त्योहारों के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आतंकियों को अलग-अलग राज्यों से दबोचा और उनके पास से आईईडी बनाने में उपयोग होने वाला सामान भी बरामद किया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आतंकियों में दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से पकड़ा गया है। इनकी गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने रांची और दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल से जुड़े हुए थे और मुस्लिम युवाओं को भड़काकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने का काम कर रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि इनके संबंध पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैं। इसी आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर स्पेशल सेल, एनआईए और आईबी सहित अन्य एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.