प्रो. विभा शर्मा को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से किया सम्मानित

अलीगढ़। शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लिए गर्व का दिन रहा। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एएमयू की अंग्रेजी विभाग की शिक्षिका प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया।
इस समारोह में देशभर से चयनित 21 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रो. विभा शर्मा को यह पुरस्कार उनकी अनोखी शिक्षण शैली और नवाचार के लिए दिया गया। उन्होंने "स्टडीज इन थिएटर" कोर्स के जरिए शिक्षा में नाट्य गतिविधियों को शामिल कर पढ़ाई को और प्रभावी बनाया। यह कोर्स यूजीसी पोर्टल पर नि:शुल्क उपलब्ध है और देशभर के छात्र इससे लाभ उठा रहे हैं। प्रो. विभा का मानना है कि नाट्य कला का प्रयोग अध्ययन में शामिल करने से सीखने की प्रक्रिया और रोचक बनती है।
सम्मान मिलने पर प्रो. विभा ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं बल्कि विश्वविद्यालय और उनके विद्यार्थियों का भी है। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न राज्यों के शिक्षकों के अनुभव जानने का भी मौका मिला। उन्होंने राष्ट्रपति और शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए संदेशों का पालन अपने शिक्षण में करने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रो. विभा शर्मा की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया और संदेशों के माध्यम से बधाईयों का सिलसिला जारी है। गांव अलहदादपुर के अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एएमयू के पूर्व छात्र और पूर्व विधायक विवेक बंसल ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। अंग्रेजी विभाग की छात्रा गीतिका ने कहा कि प्रो. विभा उनके लिए आदर्श हैं। एएमयू शिक्षक अतीक अहमद ने इसे अलीगढ़ के लिए गौरवशाली दिन बताया।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीडियो संदेश साझा कर प्रो. विभा शर्मा को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि प्रो. विभा ने थिएटर वर्कशॉप और Innovative Pedagogy के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी और विचारों को व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। उनके ऐसे प्रयोग शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरणास्पद हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.