पंजाब में BJP नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- बठिंडा: सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब मेला राम रोड स्थित एक चर्चित होम्योपैथिक डॉक्टर और भाजपा नेता डॉ.
- तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई।
- गर्ग सिविल डिफेंस में चीफ वार्डन भी हैं।
- जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:40 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और क्लीनिक के बाहर पेट्रोल बम जैसा विस्फोटक फेंककर मौके से फरार हो गए।
- घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एक स्कूटी और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है।
- घटना के कुछ ही घंटों बाद मामल…
बठिंडा: सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब मेला राम रोड स्थित एक चर्चित होम्योपैथिक डॉक्टर और भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई। डॉ. गर्ग सिविल डिफेंस में चीफ वार्डन भी हैं।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:40 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आए और क्लीनिक के बाहर पेट्रोल बम जैसा विस्फोटक फेंककर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एक स्कूटी और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है।
घटना के कुछ ही घंटों बाद मामला और गंभीर हो गया जब डॉ. गर्ग की पत्नी को एक धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक संदिग्ध बोतलनुमा वस्तु भी बरामद हुई है, जिसे पेट्रोल बम से जुड़ा माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और तकनीकी विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात का वीडियो भी बना रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी की पुष्टि नहीं की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.