पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 91.46% छात्र पास

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और pseb.au.in के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस सेवा के जरिए भी देख सकते हैं।
इस साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया है। खास बात यह रही कि मेरिट लिस्ट में एक बार फिर छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। साइंस और ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की टॉपर्स ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कोटे से 24 छात्रों ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई है।
टॉपर्स में छात्राओं का दबदबा
साइंस स्ट्रीम में मानसा स्थित गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। ह्यूमेनिटीज ग्रुप में लुधियाना के BCM स्कूल की सुहानी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इसी स्ट्रीम में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल की दिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा और मार्कशीट से जुड़ी जानकारी
इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन उपलब्ध स्कोरकार्ड अस्थायी होगा, जबकि मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी।
रिजल्ट में शामिल विवरण
छात्रों के परिणाम में नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट करके परिणाम देखें और डाउनलोड करें
अन्य माध्यमों से रिजल्ट
छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों को वेबसाइट पर समस्या आ रही है, वे SMS सुविधा का उपयोग करके भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.