NEET छात्रों को राहत, 156 इंजीनियर भर्ती को मंजूरी; पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित हुई। यह बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जिसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी साझा की।
सरकार ने इस बैठक में छात्रों, युवाओं और बाढ़ से सुरक्षा से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।
NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों को राहत
सरकार ने NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा।
लेक्चरर भर्ती में आयु सीमा में छूट
कैबिनेट ने 1013 लेक्चरर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को पांच साल की आयु सीमा में छूट देने को भी मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि यह कदम युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा।
लोक निर्माण विभाग में 156 इंजीनियरों की भर्ती
लोक निर्माण विभाग (PWD) में 156 इंजीनियरों की सीधी भर्ती को भी हरी झंडी दी गई है। इससे विभाग की तकनीकी क्षमता मजबूत होगी और विकास परियोजनाओं में तेजी आएगी।
बाढ़ सुरक्षा और नहरों की सफाई पर फोकस
मानसून से पहले सरकार ने बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया है। नहरों और ड्रेनों की डी-सिल्टिंग का काम तेजी से जारी है, ताकि आने वाले दिनों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.