पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, संजीव अरोड़ा के विभाग तीन मंत्रियों को सौंपे गए

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद उनके पास मौजूद विभागों का पुनर्वितरण कर दिया है। संजीव अरोड़ा को हाल ही में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वे ईडी रिमांड पर हैं। उनके पास राज्य के तीन अहम विभाग थे, जिन्हें अब अन्य मंत्रियों को सौंप दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सरकार ने तुरंत यह फैसला लिया, ताकि विभागों का कामकाज प्रभावित न हो।
किन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
कैबिनेट में हुए इस बदलाव के तहत, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सौंध को बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा, हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
सरकार का मानना है कि अनुभवी मंत्रियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर इन महत्वपूर्ण विभागों का काम बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.