12-13 सितंबर को भारत आएंगे पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बात की पुष्टि क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की है।
ब्रिक्स सम्मेलन एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित सदस्य देशों के नेता शामिल होते हैं। इस मंच पर आर्थिक सहयोग, वैश्विक व्यापार, भू-राजनीतिक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय नीतियों पर चर्चा की जाती है।
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026
भारत ने 13 जनवरी 2026 से आधिकारिक रूप से ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता संभाली है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच भारत इस 10 सदस्यीय संगठन में अपनी भूमिका को नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहा है।
विदेश मंत्री S. Jaishankar ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता की थीम, लोगो और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया था।
कमल आधारित ब्रिक्स लोगो
भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स का आधिकारिक लोगो राष्ट्रीय पुष्प कमल पर आधारित रखा गया है। इसके केंद्र में ‘नमस्ते’ की अवधारणा को दर्शाया गया है, जो भारतीय सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। यह लोगो एक ओपन कॉन्टेस्ट के जरिए चुना गया था, जिसमें सुदीप सुभाष गांधी द्वारा डिजाइन किया गया लोगो अंतिम रूप से चयनित हुआ।
भारत की थीम और विजन
इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण” रखी गई है। यह विषय प्रधानमंत्री के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण से प्रेरित बताया गया है।
इसके साथ ही भारत ने ब्रिक्स 2026 से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट brics2026.gov.in भी लॉन्च की है, जो अध्यक्षता से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रमुख सूचना मंच होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.