निंदा प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने नहीं मांगी माफी, ऊंचाहार विधायक ने किया बैठक का बहिष्कार

रायबरेली। सांसद राहुल गांधी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण कार्य समिति बैठक (दिशा) की अध्यक्षता में रायबरेली में चल रही बैठक शुरू होते ही हंगामा होने लगा।
दिशा की बैठक शुरू होते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दिए जाने को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा, उन्होंने सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। राहुल गांधी के मना करते ही उन्होंने इसका विरोध किया और यह कहते हुए बैठक से बाहर चले आए कि मैं बैठक का बहिष्कार करता हूं।
बैठक से बहिष्कार करने के बाद मनोज पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार सर्वोच्च न्यायालय, इलेक्शन कमीशन जैसी देश की गरिमामयी संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि जिस कंपनी से राहुल गांधी ने वोटरो का सर्वे करवाया था उसे कंपनी ने ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.