पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने वालों को जेल भेजो, वरना आंदोलन करेंगे: तेज प्रताप यादव

बिहार अधिकार यात्रा के दौरान वैशाली में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने के मामले ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कड़ा बयान दिया।
तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं और आज फिर दोहराता हूं कि मां किसी की भी हो, वह पूजनीय होती है। मां अपने संतान को जन्म देती है और नौ महीने तक गर्भ में उसे पालती है। उसका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की मां को अपमानित करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। तेज प्रताप ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल महुआ आंदोलन की शुरुआत करेगा और सरकार से मांग करेगा कि इस अपमान को बर्दाश्त न किया जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.