भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ थे और अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
3 दिसंबर 1931 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्मे प्रो. मल्होत्रा जनसंघ काल से ही संगठन से जुड़े रहे। वे दिल्ली के मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद भी रह चुके थे। सादगी और जनसेवा के लिए उनकी पहचान थी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा जी का जीवन संघ की विचारधारा को विस्तार देने और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनका कार्य और आदर्श कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी ने लिखा, “भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति मिले।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.