सपा नेता राजेंद्र चौधरी को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती; मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी और इलाज कर रही है। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों को भी तुरंत बुलाया गया है और उपचार जारी है।
राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचने लगे।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हार्ट अटैक की पुष्टि को लेकर अभी औपचारिक जानकारी सामने आनी बाकी है।
राजेन्द्र चौधरी लंबे समय से समाजवादी राजनीति से जुड़े रहे हैं और उन्हें पार्टी के संस्थापक नेताओं में गिना जाता है। उन्होंने कई दशकों तक संगठन में अहम जिम्मेदारियां निभाईं और मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगियों में शामिल रहे। राजनीतिक जीवन में उनकी पहचान एक सादगीपूर्ण और अनुशासित नेता के रूप में रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.