बाबर-अकबर के दौर से भी खराब था सपा राज: संगीत सोम

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने रविवार को सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में उन्होंने आवाज भी उठाई और संघर्ष भी किया, जिसके चलते उन्हें साढ़े तीन महीने जेल में रहना पड़ा। सोम का कहना था कि सपा राज बाबर और अकबर के समय से भी बदतर साबित हुआ।
सोम कस्बे के विनीत पाठक के आवास पर आयोजित ब्राह्मण समाज के स्वागत समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से जनता के बीच सक्रिय हैं और समाज से कभी नाराज नहीं हो सकते। हार के बाद भी वह लोगों के काम करा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुसलमानों से कोई विरोध नहीं है, बल्कि कई मुस्लिम नागरिक आज भी उनके पास मदद के लिए आते हैं और उनके काम पूरे किए जाते हैं। वे केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ खड़े होते हैं जो देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम करते हैं।
सोम ने कहा कि उनके परिवार से उन्हें संस्कार मिले हैं कि हर शुभ कार्य ब्राह्मणों के आशीर्वाद से शुरू करना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को स्वतंत्र रूप से वोट देने का अधिकार है और यदि सभी एकतरफा मतदान करें तो चुनाव का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि चाहे हालात कैसे भी हों, वे जातियों को आपस में लड़ाने का काम कभी नहीं करेंगे।
भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सोम ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और गुंडे-माफिया राज्य से बाहर हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज की बात करने वाली पार्टी ने राजूपाल की पत्नी को सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया क्योंकि उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिल गया है।
इस मौके पर नवीन शर्मा, मनोज चिरौड़ी, मनोज भारद्वाज, नितिन शर्मा, अशोक, रामकुमार, अनिल और सोनू समेत कई लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.