दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी

नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से पटना जाने वाली SpiceJet की फ्लाइट को टेक ऑफ़ करने के कुछ ही मिनटों बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के मुताबिक, क्रू ने उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का संदेह जताया, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत वापस लौटने का फैसला लिया गया।
Patna-bound SpiceJet flight was forced to return to Delhi shortly after taking off on Thursday (23 Oct) after the crew suspected a technical glitch. The Boeing 737-8A aircraft has been grounded for a detailed inspection, and checks are currently underway. An alternate flight is…
— ANI (@ANI) October 23, 2025
कंपनी ने बताया कि बोइंग 737-8A विमान को पूरी तरह जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की विस्तृत निरीक्षण प्रक्रिया जारी है।
यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एयरलाइन ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द अन्य फ्लाइट के माध्यम से पटना भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.