त्विषा शर्मा केस: सीबीआई ने संभाली जांच, FIR दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

HIGHLIGHTS
- हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में आ गई है।
- सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों के आधार पर देर रात सीबीआई ने इस मामले की औपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी।
- एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज एफआईआर को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज किया है और केस अपने हाथ में ले लिया है।
- सीबीआई मुख्यालय, दिल्ली से एक विशेष टीम सोमवार देर शाम भोपाल पहुंच गई।
- सूत्रों के अनुसार, टीम ने स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच से जुड़े सभी दस्तावे…
हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में आ गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों के आधार पर देर रात सीबीआई ने इस मामले की औपचारिक रूप से जांच शुरू कर दी। एजेंसी ने भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दर्ज एफआईआर को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज किया है और केस अपने हाथ में ले लिया है।
सीबीआई मुख्यालय, दिल्ली से एक विशेष टीम सोमवार देर शाम भोपाल पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने स्थानीय पुलिस से अब तक की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज, केस डायरी और साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि सभी रिकॉर्ड तैयार कर नियमानुसार सीबीआई को सौंप दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम आज देर रात बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के आवास पर भी जा सकती है, जहां घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की जाएगी। इससे पहले भोपाल पुलिस, इंटेलिजेंस और अन्य एजेंसियों की टीमों ने गिरिबाला सिंह से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान घटनाक्रम को विस्तार से समझने के साथ ही उनके बयान का रिकॉर्ड तैयार किया गया और कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों से मिलान किया गया।
सूत्रों के अनुसार, समर्थ सिंह के बयानों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और विभिन्न पहलुओं का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सीबीआई जल्द ही उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है, हालांकि आधिकारिक रूप से यह तय नहीं हुआ है।
फिलहाल सीबीआई दिल्ली एम्स की विशेष टीम द्वारा किए गए दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच एजेंसी मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर सकती है और कई अहम खुलासे संभव हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.