दिल्ली और गुरुग्राम में दिवाली पर आग के दो हादसे, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिवाली के दिन राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूते की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि, आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह खाक कर दिया और अंदर रखा लाखों रुपये का माल भी जलकर नष्ट हो गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इसी बीच गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र में राठीवास गांव के एक वेयरहाउस में भी आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ियां वहां भी पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। फिलहाल इस आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन दोनों ही जगहों पर कोई मानव हानि नहीं हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.