नए साल में पहली बार होगा उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव, देशभर में होंगे रोड शो

देहरादून: पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड में नए साल में राज्य का पहला उत्तराखंड ट्रैवल कॉन्क्लेव आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के पर्यटन हितधारक शामिल होंगे और विशेष रूप से वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।
शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कॉन्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। यह राज्य के इतिहास में पहली बार इस तरह का आयोजन होगा।
कॉन्क्लेव का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से किया जाएगा। इसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
सचिव गर्ब्याल ने कहा, "यह दो दिवसीय बी2बी कॉन्क्लेव राज्य को वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।"
कॉन्क्लेव में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट और कॉन्सर्ट आयोजक तथा साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाएं अपने उत्पाद और सेवाओं को एक्सपो और डिस्प्ले प्रारूप में प्रदर्शित कर सकेंगी। साथ ही, वेडिंग टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूरिज्म तथा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर मीटिंग्स और थीमैटिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.