दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल दी। सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन 11 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव देखा गया और शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।
पटेल नगर में सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ। नोएडा में तेज बारिश के कारण ट्रैफिक धीमा हो गया, जबकि महर्षी नगर रामलीला ग्राउंड में भी पानी भर गया। इसके अलावा गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी वर्षा हुई।
मौसम का हाल
उत्तर भारत में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की विदाई के चलते मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मानसून की हल्की आहट दिखाई दे रही है।
बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। अधिकतम तापमान 34°C से 37°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.