आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। रविवार को श्रवण नक्षत्र दोपहर 3:14 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। दिन में भद्रा, पंचक और विडाल योग भी बन रहे हैं। साथ ही सर्वार्थसिद्ध योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि के लोगों के लिए लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। करियर और कारोबार में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रह सकता है।
मेष राशि
आज का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। निवेश के मामलों में मित्र सलाह दे सकते हैं।
वृषभ राशि
आज प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। परिवार से जुड़े किसी फैसले पर बाद में विचार बदल सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। बिना सोचे किसी से वादा न करें और बातचीत में संयम रखें। जीवनशैली सुधारने की कोशिश सफल हो सकती है और कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला परिणाम दे सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। व्यापार में साझेदार पर नजर रखना जरूरी रहेगा। निवेश करते समय सतर्कता बरतें। राजनीति या सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों को अपनी छवि को लेकर सावधान रहना होगा।
कर्क राशि
नई संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभकारी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पसंद का काम मिलने से संतोष रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भाई-बहनों से चल रहे मतभेद सुलझाने का प्रयास करें।
सिंह राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर में वाहन या किसी नए सामान की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पिता से बातचीत लाभकारी साबित हो सकती है। किसी काम को लेकर असमंजस है तो जल्दबाजी से बचें। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है।
कन्या राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यों को टालने की बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर में मरम्मत या नवीनीकरण से जुड़े काम शुरू हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
तुला राशि
आज सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। छात्रों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
आज अचानक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ा सौदा फायदे का हो सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। हालांकि परिवार में माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं।
धनु राशि
आज का दिन आनंददायक रह सकता है। दोस्तों की सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी छोटे आयोजन से खुशियां बढ़ेंगी।
मकर राशि
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी की बात से मन परेशान हो सकता है, लेकिन अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो तो जांच कराने में देरी न करें।
कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा रह सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभकारी साबित होगी। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आय-व्यय पर नियंत्रण बनाए रखें और विरोधियों की बातों में आने से बचें। परिवार से किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करें।
मीन राशि
आज काम को लेकर मन में असमंजस बना रह सकता है, जिससे कार्यों में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी गलतफहमी के कारण आरोप लग सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पुराना कर्ज चुकाने का अवसर मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।