हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रहेगा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव दिनभर बना रहेगा। साथ ही आज फुलेरा दूज के साथ आडल और विडाल योग का विशेष संयोग है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ और शुभ समाचार के संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।
♈ मेष
दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सराहना या पदोन्नति के संकेत हैं। पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रखें।
♉ वृषभ
आज लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल शांत रखने की कोशिश करें। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♊ मिथुन
नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप डटकर सामना करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए योग-व्यायाम लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में अहम जानकारी मिल सकती है।
♋ कर्क
खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। नौकरी बदलने की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
♌ सिंह
नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। व्यवसायिक योजनाओं में बिना सोचे बदलाव न करें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
♍ कन्या
कार्य क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। पारिवारिक तालमेल बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, विशेषकर शुगर या बीपी के मरीज सावधान रहें।
♎ तुला
दिन चुनौतिपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक संवाद से तनाव कम होगा। व्यापार में साझेदारी सोच-समझकर करें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक
धैर्य और संयम से काम लें। कार्य के साथ आराम को भी महत्व दें। जीवनसाथी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा संभव है।
♐ धनु
करियर में उन्नति के संकेत हैं। विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल की राजनीति से दूरी बनाए रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
♑ मकर
मिश्रित परिणाम वाला दिन है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छिपे विरोधियों से सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। संपत्ति संबंधी मामलों पर वरिष्ठों से चर्चा हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।
♒ कुंभ
व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। दांपत्य जीवन में स्नेह बना रहेगा। परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
♓ मीन
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। बड़े जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक मामलों को गंभीरता से लें। उच्च शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसर बन सकते हैं।