आज सोमवार, 9 फरवरी है। चंद्रमा आज तुला राशि में विशाखा नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे और साथ ही कालाष्टमी का संयोग भी बन रहा है। ग्रहों की चाल से कई शुभ और कुछ चुनौतीपूर्ण योग निर्मित हो रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ लोगों के लिए दिन सफलता और लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है, मिथुन राशि को धन लाभ के योग बन रहे हैं और सिंह राशि वालों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि

आज आपके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है। बीती किसी गलती से सीख लेकर आप बेहतर फैसले ले पाएंगे। अनजान लोगों से लेन-देन करने से बचें। पहले दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी, लेकिन विरोध भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा, खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

दिन सुख-सुविधाओं से भरपूर रहेगा। आराम और घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस से तालमेल अच्छा रहेगा और तरक्की की चर्चा हो सकती है। घर के लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। संतान की उपलब्धियां मन को खुश करेंगी। नई पहल में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि

आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। पुरानी निवेश योजनाओं से फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। किसी पुराने मामले का खुलासा हो सकता है, इसलिए काम योजनाबद्ध तरीके से करें।

कर्क राशि

लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी से गोपनीय बातें साझा करने से बचें। परिवार के सदस्य उपयोगी सलाह देंगे। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। लेन-देन से जुड़े मामलों को समय पर निपटाएं, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह राशि

आय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिल सकती है। छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है। मां की सेहत पर ध्यान दें, पुरानी परेशानी उभर सकती है।

कन्या राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नई नौकरी या अवसर की खबर मिल सकती है। जीवनसाथी कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। जल्दबाजी में काम न करें। पड़ोसियों से विवाद से बचें। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी।

तुला राशि

घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी विवाह संबंधी चर्चा को अंतिम रूप मिल सकता है। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा। संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। हालांकि किसी कानूनी विषय में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद तोहफा मिल सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कामों में भी प्रगति होगी।

धनु राशि

आज का दिन मनोरंजन और उत्साह से भरा रहेगा। किसी पुराने अनुभव से सीख मिलेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें मात दे पाएंगे। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी बातों को सराहा जाएगा। नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। नई संपत्ति की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अच्छा रहेगा। पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा। नई नौकरी या इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

मीन राशि

आज काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। वाणी में नरमी बनाए रखें। उधार लेने से बचें। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।