02 मार्च सप्ताह का पहला दिन है। हिंदू पंचांग के मुताबिक आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 5:55 बजे तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों के लिए करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है। किसी शुभ कार्य या आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। नौकरी से जुड़े कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों से सावधान रहें, कोई आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। लापरवाही से बचें।

वृषभ राशि

परिवार और रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, लेकिन निजी जानकारी साझा करने से बचें। काम का दबाव अधिक रह सकता है। यदि किसी से उधार लिया है, तो वापसी की मांग हो सकती है।

मिथुन राशि

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में दिख रही हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। किसी कार्य में अंतिम समय पर रुकावट आ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

कर्क राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या बातचीत से सुलझ सकती है। घर के नवीनीकरण का काम दोबारा शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि

आज नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, समझदारी से काम लें। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि

दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। यात्रा या बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। माता-पिता के सहयोग से रुका काम पूरा होगा।

तुला राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। काम में ढिलाई न बरतें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। जिद्दी स्वभाव के कारण परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें।

वृश्चिक राशि

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कानूनी सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल रहेगी। धैर्य और समझदारी से काम लें। पिता से मतभेद हो तो शांत रहना बेहतर रहेगा।

धनु राशि

मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। वाहन खरीदने के लिए लिया गया लोन स्वीकृत हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्यस्थल पर मनचाहा काम न मिलने से असंतोष रहेगा। नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। पुराने आर्थिक मामलों से राहत मिलेगी। संतान की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पिता से सलाह लाभकारी साबित होगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की छवि मजबूत होगी।

कुंभ राशि

दिन आनंददायक रहेगा, लेकिन जरूरी कामों को टालने से परेशानी बढ़ सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं।

मीन राशि

आज सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। धन से जुड़ी गोपनीय बातें साझा करने से बचें। सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार के लिए कोई खास उपहार ला सकते हैं। मां से किया वादा निभाने की कोशिश करें।