22 मार्च, रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन चंद्रमा का गोचर मेष राशि में रहेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देगा। कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। कई राशियों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं तो कुछ लोगों को परिवार और संतान से जुड़ी चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन सावधानी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आसपास के कुछ लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा और पहले दिया हुआ उधार धन वापस मिलने की संभावना भी है।

वृषभ राशि

आज आप अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर ध्यान देंगे। जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं। सरकारी काम करते समय पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा। किसी पुराने मामले को लेकर जीवनसाथी थोड़े नाराज हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन अपने कामों की अनदेखी न करें। बोलचाल में संयम बनाए रखें। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और उनकी सलाह लाभदायक साबित हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन संतोष और सकारात्मकता लेकर आ सकता है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशि

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है। आपके व्यवहार और कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी करने वालों को टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे बड़े कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। प्रमोशन को लेकर चर्चा आगे बढ़ सकती है। हालांकि अपने कामों के लिए दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आर्थिक योजनाओं से फायदा मिल सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। संतान की पढ़ाई को लेकर नई योजना बन सकती है। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

तुला राशि

भाग्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने के लिए समय अच्छा हो सकता है। साझेदारी में काम शुरू करने का विचार लाभदायक साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। हालांकि दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज किसी भी अजनबी पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। घर की सजावट या व्यवस्था को बेहतर बनाने में आपका मन लग सकता है। कार्यक्षेत्र की कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।

धनु राशि

आज आपके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार की कुछ पुरानी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप घर के बुजुर्गों की मदद से सुलझाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी संभव है।

मकर राशि

आज कुछ कामों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। संतान के करियर या नौकरी से जुड़ी बात आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए दिनचर्या का ध्यान रखें। परिवार से जुड़ा कोई विषय भी आपके मन को विचलित कर सकता है।

कुंभ राशि

आज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका है तो उसे पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। अपने शौक और पसंद की चीजों पर खर्च करने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि

आज का दिन लाभ के संकेत दे रहा है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी पुरानी योजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। हालांकि किसी विवाद में पड़ने से बचना ही समझदारी होगी।