आज वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर यह ग्रहण पड़ रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं मंगलवार, 3 मार्च को किस राशि के लिए क्या संभावनाएं बन रही हैं।
मेष
आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और किसी शुभ कार्य की तैयारी हो सकती है। विरोधियों पर बढ़त बनाने का अवसर मिलेगा।
वृषभ
नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। ऊर्जा और आत्मविश्वास के बल पर कार्य पूरे होंगे। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन
उन्नति के अवसर मिलेंगे और मित्रों का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से हल निकल जाएगा। निवेश सोच-समझकर करें।
कर्क
कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। वित्तीय मामलों में सतर्कता जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है।
सिंह
पारिवारिक मुद्दे तनाव दे सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है, पर विरोधियों से सावधान रहें। संपत्ति विवाद बढ़ सकता है।
कन्या
बातचीत में संयम रखें। शिक्षा से जुड़े मामलों में समाधान मिलेगा। किसी प्रिय वस्तु की वापसी संभव है। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
तुला
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। संपत्ति बंटवारे को लेकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय लें। मित्र किसी नई योजना का सुझाव दे सकते हैं।
धनु
सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
मकर
आय सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। धार्मिक आयोजन से परिवार में एकता बढ़ेगी। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ
संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा।
मीन
दिन शुभ संकेत दे रहा है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नई साझेदारी या व्यावसायिक योजना पर विचार कर सकते हैं। विवाह संबंधी अड़चनें दूर होने की संभावना है।