आज का राशिफल: 26 सितंबर, 2025

26 सितंबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा का गोचर पहले तुला राशि में और फिर वृश्चिक राशि में होगा। इस परिवर्तन से चंद्र-मंगल योग बनेगा। वहीं, चंद्रमा का भ्रमण विशाखा नक्षत्र में रहेगा। ग्रहों की इस विशेष स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—

मेष (Aries)

आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के योग हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा, लेकिन क्रोध से बचें। संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कारोबार में नए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मिथुन (Gemini)

करीबियों का विश्वास जीत पाएंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। अनावश्यक बातों से दूर रहें।

कर्क (Cancer)

लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। पुराने विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo)

आज का दिन बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। संतान से गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।

कन्या (Virgo)

किसी अजनबी पर जल्द भरोसा न करें। राजनीति में उलझनें आ सकती हैं। धार्मिक यात्रा का योग है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी।

तुला (Libra)

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)

जोखिम भरे काम से बचें। पुराने कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। विदेश व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

धनु (Sagittarius)

खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी का योग है।

मकर (Capricorn)

आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नया घर खरीदने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius)

निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने पर ध्यान दें।

मीन (Pisces)

प्रॉपर्टी में निवेश के लिए शुभ दिन। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here