आगरा: बेकाबू वैन ने महिलाओं और बच्चों को कुचला, 18 लोग घायल

थाना सिकंदरा क्षेत्र के खड़वाई गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार इको वैन अनियंत्रित होकर राह चलती महिलाओं और बच्चों पर चढ़ गई। इस हादसे में 15 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हो गए। सौभाग्यवश किसी की जान नहीं गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव की महिलाएं पारंपरिक कुआं पूजन के लिए रुनकता-रायभा मार्ग से होकर गुजर रही थीं। उसी दौरान एक वैन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन भीड़ में जा घुसा। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया।

घायल महिलाओं और बच्चों को स्थानीय लोगों ने तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और घायलों से बातचीत की। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Read News: क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here