घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 878 अंक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। गुरुवार को सेंसेक्स 878 अंक फिसल कर 61799 पर और निफ्टी 245 अंक टूटकर 18414 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 43500 के नीचे पहुंच गया। इसमें 500 अंकों की गिरावट नजर आई। गुरुवार के दिन बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर ही हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट दिखी। रुपये में 30 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह डॉलर के मुकाबले 82.76 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

# निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर 

# ऑयल और गैस सेक्टर के शेयरों ने दूसरे सेक्टर्स की तुलना में किया बढ़िया प्रदर्शन 

# आईआरसीटीसी के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई 

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयर पांच प्रतिशत लुढ़कर कर 697 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट सरकार की ओर से इसकी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की खबरों बाद आई है। सरकार  की कोर से कहा गया है कि वह आईआरसीटीसी में आपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर फोर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी।

# शेयर बाजार में विभिन्न सेक्टरों का ऐसा रहा प्रदर्शन 

सेक्टर का नामवैल्यूप्रतिशत बदलावमार्केट कैपपिछला बंद
Nifty 10018,604.45-232.80 (-1.24)19,778,847.8418,837.25
Nifty 100 Equal Weight21,270.50-212.60 (-0.99)19,778,847.8421,483.10
Nifty 100 Liquid 154,744.55-56.85 (-1.18)1,881,702.014,801.40
Nifty 100 Low Volatility 3013,549.35-123.20 (-0.90)9,216,063.4713,672.55
Nifty 2009,751.70-119.15 (-1.21)23,299,773.979,870.85
Nifty 5018,414.90-245.40 (-1.32)14,907,486.0718,660.30
Nifty 50 Equal Weight21,025.70-219.90 (-1.04)14,907,486.0721,245.60
Nifty 50015,783.80-180.00 (-1.13)26,908,429.6215,963.80
S&P BSE 10018,775.74-237.98 (-1.25)18,607,378.0019,013.72
S&P BSE 100 ESG Index308.99-4.33 (-1.38)11,867,031.34313.32
S&P BSE 100 LargeCap TMC Index6,778.84-84.34 (-1.23)19,919,566.556,863.18
S&P BSE 150 Midcap Index9,258.93-86.90 (-0.93)4,785,848.359,345.83
S&P BSE 2008,008.77-97.77 (-1.21)23,625,682.418,106.54
S&P BSE 250 LargeMidCap Index7,569.62-90.36 (-1.18)24,705,414.907,659.98
S&P BSE 250 SmallCap Index4,044.06-22.70 (-0.56)2,272,125.284,066.76
S&P BSE 400 MidSmallCap Index7,019.12-57.41 (-0.81)7,057,973.637,076.53

बाजार पर दिखा अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने का असर
 

बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई को कम करने की कोशिशों के तहत ब्याज दरों को और 50 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा दिया है। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट अब 15 सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि 2023 में भी महंगाई के खिलाफ जंग जारी रहेगी और इंटरेस्ट रेट को 5.1 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद गुरुवार को बाजार पर शुरुआती सेशन से ही दबाव दिखा। उससे पहले ग्लोबल इंडेक्स भी कमजोरी के साथ बंद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here