भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए सर्वोदय कोऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई का कहना है कि बैंक को आगे संचालन की अनुमति देना जमाकर्ताओं और आम जनता के हित में नहीं था, क्योंकि इससे उनके पैसों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।
इस फैसले के बाद बैंक के ग्राहकों में चिंता का माहौल बन गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि खाताधारकों की जमा राशि और उनके हितों की सुरक्षा के लिए आगे क्या व्यवस्था की जाती है।