कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

पंजाब सरकार की ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में पहली किस्त जारी कर दी गई है। करीब 50 लाख पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं को आज से इस योजना का सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योजना का वेब पोर्टल लॉन्च किया और लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1100 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। सरकार के अनुसार, जिन महिलाओं का पंजीकरण बाद में पूरा होगा, उन्ह…

अमृतसर। दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई एक यात्री उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई और कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। बाद में स्थिति पर काबू पाते हुए विमान को सुरक्षित वापस भारतीय एयरस्पेस में लाया गया और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इस घटना के कारण विमान में सवार करीब 150 यात्रियों को लगभग चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत जानकारी के अनुसार, 22 जून की रात दिल्ली से अमृतसर जा रही य…

पंजाब: अमृतसर देहात क्षेत्र के कस्बा खिलचियां में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ संदिग्ध लोग छिपे हुए हैं, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की गई। पुलिस के पहुंचते ही संदिग्धों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से दबोच लिया। अमृतसर देहात के एसपी कंवलजीत सिंह चाहल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के प…