कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ था। मामले की जांच के दौरान रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो और बम बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार महकदीप कौर और देविंदर सिंह की निशानदेही पर ये बम बरामद किए।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में बढ़ते व्यसनों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चाय-कॉफी और फेसबुक-इंस्टाग्राम का अत्यधिक इस्तेमाल भी नशा बन सकता है। हर तरह का व्यसन व्यक्ति की संवेदनशीलता और जागरूकता को कम करता है।

श्रीगंगानगर के 50 जीबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 3 नवंबर को विस्फोट हुआ था। राजस्थान ATS और पुलिस ने पंजाब के गुरुदासपुर से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महकदीप कौर (21) और देवेंद्र सिंह (23) के रूप में हुई है।

सलूंबर जिले की जयसमंद पंचायत समिति की गामड़ी ग्राम पंचायत में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। मिंदोड़ा, बाबा मंगरा और भटवाड़ा टापुओं के करीब 250 मतदाता नाव से मतदान केंद्र पहुंचे। इन तीनों टापुओं पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए मतदान केंद्र तक सीधा सड़क मार्ग नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की औपचारिक शुरुआत 17 नवंबर से होगी। महाराष्ट्र के जालना स्थित जारा स्टड फार्म से एलेक्स और आरडीएक्स मेले में पहुंचे हैं। घोड़ा मालिक माजिद सौदागर ने दोनों की कीमत 5-5 करोड़ रुपये रखी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के तनोट माता धाम में पूजा-अर्चना की। BSF जवानों के साथ दीपावली, भाई दूज और गोवर्धन पर्व की खुशियां साझा कीं। सीमा सुरक्षा मजबूत करने और घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाने पर जोर दिया।

राजस्थान के नागौर के शराब कारोबारी सुभाष ठेकेदार का लक्ष्मी पूजन वीडियो चर्चा में है। वीडियो में 500 रुपये के नोटों के बंडलों से बनी ऊंची दीवार दिखाई दे रही है। सुभाष ठेकेदार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कैश वॉल के सामने पूजा करते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में नेशनल हाईवे-27 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

राजस्थान के जालौर जिले के श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को सोने का दिल भेंट किया। श्रद्धालु ने हार्ट की बीमारी के इलाज के दौरान स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी। ऑपरेशन सफल होने के बाद उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी की।

अश्विनी वैष्णव ने अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती। केंद्रीय मंत्री ने अग्निवीर योजना को बताया बेहद सफल। SIR और EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

राजस्थान के नागौर जिले के बड़ली में पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगी। आग के बाद हुए जोरदार धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

मंगलवार रात करीब 9:45 बजे रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार विस्फोट। धमाके से सीमेंट के दो स्लीपर पूरी तरह टूट गए। पटरी के बीच करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया।

हादसा छापोली में कदम कुंड की ओर जाने वाली सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ। रोड़ी मिलाने वाली मशीन के बिजली लाइन से टकराने पर मजदूर करंट की चपेट में आ गए। तीन से चार मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की शुरुआती जानकारी है।

कार्यक्रम में पूर्व आईएएस संजय दीक्षित के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राठौड़ ने तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होने वाले आंदोलनों को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि देश के करीब 40 करोड़ युवा अलग-अलग क्षेत्रों में भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

डोटासरा ने शिखर अग्रवाल के मुख्यमंत्री के सचिव रहते लिए गए फैसलों पर सवाल उठाए। करीब 6.15 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने और 1.85 करोड़ रुपये सालाना लीज पर देने का मामला उठाया। दौलतपुरा में रीको की नीलामी रोके जाने के मामले की जांच की मांग की।