करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता की विरासत में मांगा हिस्सा, कोर्ट ने मांगी प्रॉपर्टी डिटेल्स

करिश्मा कपूर के बच्चे, 20 वर्षीय समायरा और 14 वर्षीय कियान, अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने सौतेली मां प्रिया सचदेवा कपूर के खिलाफ केस दायर किया है, आरोप लगाते हुए कि उन्होंने संजय कपूर की वसीयत में छेड़छाड़ की और संपत्ति पर पूरा कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की सुनवाई बुधवार को हुई।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में प्रिया सचदेवा को नोटिस जारी करते हुए उनसे संजय कपूर की सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची अदालत में पेश करने को कहा है।

मामले में संजय कपूर की मां, रानी कपूर, का कहना है कि बेटे के निधन के बाद जब वे शोक मना रही थीं, तब उनसे जबरन कुछ दस्तावेज़ों पर साइन करवाए गए। करिश्मा के बच्चों ने दावा किया कि यह वसीयत अवैध है और इसमें प्रिया ने गलत तरीके से हस्तक्षेप किया।

संजय कपूर की बहन, मंधीरा कपूर ने भी कहा कि उनकी मां से 13 दिन के भीतर बंद दरवाजों के पीछे पेपर्स पर जबरन साइन करवाए गए, जिनकी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। संजय कपूर, जिनकी तीन शादियां हुई थीं, करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थीं, और उनके दो बच्चे—समायरा और कियान—हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here