देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा रविवार को कर दी गई। इस बार कला और संस्कृति जगत की कई बड़ी हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं लोकप्रिय गायिका अलका याग्निक, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे को पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता आर. माधवन और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम प्रोसेनजीत चटर्जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।
सरकार का कहना है कि इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में दशकों तक उत्कृष्ट कार्य कर देश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।