रखंड में आज से भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कल दस्तक देगा चक्रवात यास

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव सोमवार को चक्रवात यास में तब्दील हो गया। इसने बंगाल व ओडिशा के तटों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। यह बुधवार को बालासोर में दस्तक देगा। इसको लेकर झारखंड, बंगाल, ओडिशा, आंध्र समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट किया गया है।

चक्रवात यास का प्रभाव मंगलवार से ही झारखंड में दिखेगा। इस दौरान कोल्हान में तेज हवा के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वैसे तूफान का असर राज्य में 28 मई तक रहेगा। झारखंड के आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिलों को सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं एनडीआरएफ ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। एनडीआरएफ की सौ से अधिक टीमें झारखंड समेत 5 राज्यों में तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here