अहमदाबाद एयरपोर्ट के नजदीक स्थित मेघाणी नगर क्षेत्र में गुरुवार, 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 12 क्रू सदस्य भी शामिल थे, जिनमें दो पायलट शामिल थे। इस दुखद घटना में 241 यात्रियों की जान चली गई।

एयर इंडिया के स्वामित्व वाली टाटा ग्रुप ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "इस कठिन घड़ी में शब्द कम पड़ जाते हैं। हमारी गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और उन घायलों के साथ भी हैं जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं।"

https://twitter.com/TataCompanies/status/1933159585772367969?t=fVz7bunx2JmDDrb4Rj7L3w&s=19

इसके साथ ही टाटा ग्रुप ने यह भी कहा है कि वह अहमदाबाद स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के पुनर्निर्माण में सहयोग देगा। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वह इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित समुदायों और परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।