कांग्रेस ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी ने कई राज्यों में नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। वहीं कुछ पदाधिकारियों के राज्यों में फेरबदल किया गया है। वहीं दो नेताओं को सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है।