भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,575 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं ताजा मामलों के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या 46, 962 हो गई है. लगातार दूसरे दिन एक्टिव केस 50 हजार से कम रहा. एक्टिव दर की अगर बात करें तो ये 0.11 फीसदी हो गया है. सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 145 लोगों की मौत हुई है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई है.

वहीं कोरोना वायरस से अभी तक कुल 515,355 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.वहीं कल कोरोना के 3993 मामले दर्ज किए गए थे और 108 लोगों की मौत हो गई थी.

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 7, 416 लोग सही हुए हैं और इस अवधि में रिकवरी रेट 98.69% दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 42,413,566 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. वहीं देश में अभी तक इस वायरस से कुल 42, 975,883 ग्रस्त हो चुके हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में देश में 18,69,103 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है. अभी तक अब तक कुल 1,79,33,99,55 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.