तमिलनाडु भाजपा ने 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य में छह माह चलने वाली अपनी पदयात्रा ‘एन मन, एन मक्कल’ की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसका शुभारंभ करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मदुरै पहुंच चुके हैं। एयरपोर्वेट से वे रामेश्वरम में रामेश्वरम में ‘एन मन, एन मक्कल’ पदयात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य भाजपा द्वारा आयोजित “एन मन एन मक्कल” पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई।
तमिलनाडु में यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है। एन मन एन मक्कल यात्रा दुनिया भर में तमिल भाषा का प्रसार करने के लिए एक यात्रा है। यह तमिलनाडु को पारिवारिक वंशवादी राजनीति, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए है। उन्होंने कहा कि ये राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए। यह भ्रष्टाचार को समाप्त करने और विकास कार्य शुरू करने के लिए एक यात्रा है।
इससे पहले, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने गुरुवार को राज्य की 234 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती पदयात्रा के बारे में विस्तार से बताया। अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, सभी 39 संसदीय क्षेत्रों को कवर करने के लिए यह अभियान पांच चरणों में चलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी, 2024 को इसका समापन करने की योजना बनाई गई है। अन्नामलाई ने बताया, हम प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे और तीसरे कार्यकाल के लिए समर्थन मांगेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, मोदी के काम गिनाने के लिए व्हाट डिड मोदी डू नामक पुस्तिका की एक लाख प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।
10 रैलियां होंगी, केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि गृह मंत्री के उद्घाटन के बाद यह अभियान औपचारिक रूप से 29 जुलाई को रामेश्वरम से शुरू होगा। 1,770 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा और ग्रामीण इलाकों में शेष दूरी वाहन से तय करने वाली इस यात्रा का नेतृत्व अन्नामलाई करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान 10 प्रमुख रैलियों के आयोजन की योजना है, जिसे कम से कम एक केंद्रीय मंत्री संबोधित करेगा।