कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक में मंगलुरु गांव के पास रविवार दोपहर एक निजी मिनी विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में मौजूद पायलट और यात्री दोनों सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

पुलिस ने बताया कि हादसा रेड बर्ड कंपनी के दो-सीटर ट्रेनिंग विमान के साथ हुआ। टकराने के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। दोनों यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही हैं।