प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडन को बधाई देते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों में और बेहतरी की उम्मीद जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं आशान्वित हूं कि दोनों देश एक साथ काम करेंगे और भारत-अमेरिका रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

https://twitter.com/narendramodi/status/1325145433828593664?s=19

साथ ही उन्होंने उप-राष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस को भी बधाई दी है। उन्होंने कमला हैरिस को टैग करते हुए लिखा कि आपकी कामयाबी नई राह दिखाने वाली है और सभी भारतीय-अमेरिकी नागरिकों को इस पर गर्व होगा। 

https://twitter.com/narendramodi/status/1325145671742054400?s=19