पश्चिम बंगाल: बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना शनिवार सुबह वार्ड नंबर 19 में हुई, जब अधीर रंजन अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
अधीर रंजन चौधरी का दावा
कांग्रेस नेता ने बताया कि भारी केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद टीएमसी के कुछ लोग हमें रोकने का प्रयास कर रहे थे।”
झड़प का मामला
सूत्रों के अनुसार, उसी समय TMC पार्षद भीष्मदेव कर्माकर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और अधीर रंजन को प्रचार करने से रोकने की कोशिश की। इसके चलते कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच तकरार शुरू हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
अधीर रंजन चौधरी कौन हैं?
कांग्रेस ने बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति ₹48.40 लाख है, जो 2024 की तुलना में ₹9.05 लाख अधिक है। उनके पास ₹94,500 नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी, अतासी, के पास ₹7.25 लाख नकद और ₹1.27 करोड़ की चल संपत्ति है।