नई दिल्ली। पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने एक मामले में कार्रवाई प्रभावित करने के एवज में पैसे की मांग की थी।

पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने शुरू में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बातचीत के दौरान इसे तीन लाख रुपये पर तय किया गया। सीबीआई ने उसे एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए दबोच लिया।

मामला किससे जुड़ा है

यह कार्रवाई 26 मार्च को हुए एक विवाद से जुड़ी हुई है। पीड़ित पक्ष ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत सीबीआई को दी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कई दिनों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत को ट्रैक किया और अंततः शुक्रवार को थाने में छापेमारी कर कार्रवाई की।

पुलिस की प्रतिक्रिया

दिल्ली पुलिस ने तुरंत सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही बर्खास्तगी की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

सालभर में पकड़ाए कितने पुलिसकर्मी

सीबीआई ने बताया कि इस साल अब तक 20 से अधिक पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।