झारखण्ड: 2 लोगो ने किया फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास

पाटन थाना क्षेत्र पाल्हे कला गांव में रविवार को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। युवक मुकेश मेहता को फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या करने की कोशिश की गई। समय रहते उसकी बेटी के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने युवक को गंभीर स्थिति में फंदे से उतारा और बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया।

आरोप है कि चंदेश्वर पासवान के साथ फरार महिला के पति मुकेश मेहता को दो लोगो ने फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया। मुकेश को अपने हक की आवाज उठाने के बदले तालिबानी तरीके से सजा देने की कोशिश की गई है।

अरोप गांव के ही रहने वाले रवि पासवान व शशि पासवान दोनों सगे भाई पर लगा है। दोनों चंदेश्वर पासवान के बेटे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष अपने दिए गए बयान में कहा है कि चंदेश्वर पासवान नाम का व्यक्ति, जो उसके पड़ोस में ही दुकान चलाता है करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी इंदु देवी को लेकर फरार हो गया।

इसका विरोध करने पर चंदेश्वर पासवान के दोनों बेटों ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया। पीड़ित की 10 वर्षीय बेटी ने फंदे से झुलते हुए देखकर आसपास के लोगों आवाज लगाई। उसके बाद गंभीर रूप स्थिति में युवक को इलाज के लिए ग्रामीणों ने सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इधर करीब 11 बजे फरार महिला अपने घर पाल्हे पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पाटन पुलिस को खबर किया। जब पाटन थाना के प्रभारी प्रकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां एकत्रित ग्रामीणों ने पुलिस बल को भी बंधक बना लिया और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करने लगे कि आरोपी चंदेश्वर पासवान इस महिला से शादी करे। आरोपित महिला ने बताया कि चंदेश्वर पासवान एवं पंचायत के मुखिया हित नारायण सिंह ने उसे उसके मायके छोड़कर भाग गए थे। जहां से महिला को मायके वालो ने भगा दिया था।

उसके बाद महिला रविवार को पाल्हे कला अपने घर पहुंची। महिला को पुलिस अपने साथ ले जाना जाह रही थी तो ग्रामीणो ने पुलिस को बंधक बनाकर आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिर पड़वा थाना और पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार के आरोपियो को 28 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने पर करीब शाम सात बजे पुलिस के साथ महिला को ले जाने दिया।
घटना रविवार की सुबह करीब छह बजे की है। मुकेश के 10 वर्षीय बेटी निशा ने बताया कि सुबह में दो व्यक्ति घर में आये थे। इस दौरान वह अपने छोटे भाई को बाहर देखने चली गई। वापस कमरे लौटी तो देखा की पिता फांसी से लटके हुए हैं।

इसके बाद शोर मचाना शुरू किया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि रवि और शशि उसे फांसी पर लटकाया था। पत्नी के साथ इन दोनो युवको के पिता चंदेश्वर पासवान का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले चंदेश्वर उसके पत्नी को लेकर फरार हो गया।

महिला अपने तीन छोटे बच्चो को छोड़कर कर अधेड उम्र के साथ चली गई। घटना का विरोध करने पर दोनो परिवारो के साथ विवाद शुरू हो गया। चंदेश्वर अपने गाड़ी मुकेश के दरवाजे पर खड़ा करते थे। शनिवार को मुकेश ने उसकी गाड़ी को अपने घर के पास से हटवा दिया था जिसके बाद दोनो बेटो ने मुकेश को मारने की धमकी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here