झारखण्ड: युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के एएसआई के साथ थे अवैध संबंध

झारखंड में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने उसकी पत्नी और एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मृतक की पत्नी के एएसआई के साथ अवैध संबंधे थे। रगेंहाथ पकड़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रहने वाले सेंटू चक्रवर्ती की शादी सात पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ निरसा थाने में खाना बनाने का का काम करता था। मृतक की मां का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी के एक एएसआई से अवैध संबंध हो गए। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों के लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। इसी बीच एक दिन सेंटू ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया था। आरोप है कि दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर उसकी उलट पुलिस ने मारपीट कर दी। परिजनों का कहना है कि जिसे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here