एलजी अब दिल्ली सरकार को काम करने दें: संजीव झा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नगर निगम चुनावों में प्रचंड विजय पर पार्टी के प्रवक्ता और विधायक संजीव झा ने कहा है कि यह जीत केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों पर जनता की मुहर है। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अब राज्य सरकार को परेशान करने की बजाय काम करने देना चाहिए ताकि दिल्ली के लोगों की सेवा हो सके। संजीव झा ने कहा कि बहुत जल्द ही बैठक कर नगर निगम चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने की रूपरेखा बनाकर काम किया जायेगा।

पार्टी दफ्तर पर जश्न के बीच कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराते हुए संजीव झा ने कहा कि अभी जनादेश दिल्ली के लिए मिला है इसलिए दिल्ली में काम हो रहा है। जहाँ तक बात अगले लोकसभा चुनावों की है तो उसके बारे में समय आने पर निर्णय लिया जायेगा। संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल जी स्वाभाविक रूप से देश की जनता की पसंद हैं और यदि जनता ने चाहा तो वह प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here