हैदराबाद: नग्न अवस्था में मंदिर पहुंची युवती, देवी की मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग

HIGHLIGHTS
- हैदराबाद में 25 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर मंदिर में प्रवेश कर देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाई और तालाब में कूद गई।
- पुलिस ने तालाब से युवती का शव बरामद कर लिया है, जबकि मूर्ति की तलाश गोताखोरों की मदद से जारी है।
- जांच में सामने आया कि युवती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी, पुलिस उसकी गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय एक युवती ने कथित तौर पर नग्न अवस्था में मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद वह देवी अम्मावरु की मूर्ति लेकर वहां से चली गई और पास के तालाब में कूद गई। पुलिस ने तालाब से युवती का शव बरामद कर लिया है, लेकिन देवी की मूर्ति अभी तक नहीं मिल सकी है। पुलिस गोताखोरों की मदद से मूर्ति की तलाश कर रही है, जिसे जांच में अहम सबूत माना जा रहा है।
मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थी युवती
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी। वह पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थी, बाद में विशाखापत्तनम में रहने लगी। युवती के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसके पिता विशाखापत्तनम में रहते थे, जबकि उसकी मां हैदराबाद के पीरजादिगुडा में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, युवती और उसकी मां दोनों डर और भय की स्थिति में रहते थे।
घटना से पहले मां के कमरे को बाहर से किया बंद
पुलिस के अनुसार, घटना से पहले 17 जुलाई को युवती अपनी मां के साथ मियापुर में एक फ्लैट देखने गई थी। दोनों वहां दो बेडरूम का अपार्टमेंट खरीदने की योजना बना रही थीं। घर लौटने के बाद दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चली गईं। इसके बाद युवती ने अपनी मां के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद वह नग्न अवस्था में मंदिर पहुंची और वहां से मूर्ति लेकर तालाब में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह पुलिस ने तालाब से युवती का शव बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी मां को सौंप दिया गया है। पुलिस ने युवती के पिता को भी घटना की जानकारी दे दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.