कर्नाटक के डंडेली रिसॉर्ट में जिपलाइन हादसा, 40 फीट ऊंचाई से गिरा युवक गंभीर घायल

HIGHLIGHTS
- कर्नाटक के डंडेली स्थित एक रिसॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी मैकेनिज्म फेल हो गया, जिससे युवक करीब 40 फीट ऊंचाई से गिर गया।
- हादसे में विजयपुरा निवासी कुबेर सुरपुर गंभीर रूप से घायल हुए, उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें आई हैं।
- परिवार ने रिसॉर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और उचित सुरक्षा जांच व रखरखाव की मांग की है।
बेंगलुरु। कर्नाटक के डंडेली स्थित एक रिसॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सेफ्टी मैकेनिज्म फेल होने के कारण एक युवक करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ-पैर में कई फ्रैक्चर हुए हैं और अंदरूनी चोटें भी आई हैं।
घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घायल युवक की पहचान विजयपुरा निवासी कुबेर सुरपुर के रूप में हुई है। कुबेर के परिवार के अनुसार, जब वह जिपलाइन पर हवा में लटका हुआ था, तभी सेफ्टी लॉक खुल गया, जिससे वह नीचे गिर गया। परिवार ने रिसॉर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
हादसे के बाद कुबेर को पहले डंडेली सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते बेहतर इलाज के लिए उसे बाद में मिराज ले जाया गया।
कुबेर के परिवार ने रिसॉर्ट प्रबंधन से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि उचित रखरखाव और समय-समय पर सुरक्षा जांच की जाती तो इस हादसे को रोका जा सकता था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.