देश
नगालैंड में भूस्खलन से तबाही, डिफेंस कॉलोनी के कई घर मलबे में दबे; 4 लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में रविवार को हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
- लैंडस्लाइड की चपेट में आने से करीब 15 घर प्रभावित हुए, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है।
- घटना के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है, टीमें प्रभावित लोगों की तलाश में जुटी हैं।
कोहिमा। नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में रविवार को हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हो सकते हैं। इस हादसे में कई घर बह गए हैं, जिसके बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
बचाव अभियान में जुटे एक अधिकारी के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी के करीब 15 घर भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।
इस घटना से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर समाचार को अपडेट किया जा रहा है। ताजा अपडेट और ब्रेकिंग खबरों के लिए जुड़े रहें।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.