दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बच्ची का शव खून से लथपथ अवस्था में पटवा पोखर के पास मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ते की भौंकने की आवाज पर उन्हें शक हुआ और जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो बच्ची की हालात देखकर आक्रोशित हो गए।
जनता की गुस्से की प्रतिक्रिया के चलते आरोपित की दुकान में आग लगा दी गई और कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम बच्ची खेल रही थी, तभी मोहल्ले के विकास कुमार महतो ने उसे उठाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी को बच्ची को ले जाते हुए देखा गया।
सूचना मिलने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।