चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की आज घोषणा कर दी गई है। चंडीगढ़ में आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है। 27 नवंबर 2021 से प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगें। चार दिसंबर 2021 तक प्रत्याशी अपना नामाकंन कर सकते हैं। वहीं 9 दिसंबर 2021 तक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। 24 दिसंबर 2021 को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और 27 दिसंबर को मतगणना होगी।
प्रत्याशी पांच लाख रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकेंगे। 30 दिसंबर 2021 तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। यह जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने मिडिया से बातचित करते हुए कही।