छत्तीसगढ़ सरकार के कुनबे में एक तरह से लठ चल रही: बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ सरकार के विरुद्ध विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा शुरू हो गई है।  भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा की शुरुआत करते हुए बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति नहीं सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हैं। सरकार के कुनबे में एक तरह से लठ चल रही है। मुख्यमंत्री को मंत्री, मंत्री को मुख्यमंत्री पर ही विश्वास नहीं है। प्रशासन को शासन पर विश्वास नहीं है, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है।  अग्रवाल ने कहा  कि आपमें दम है तो  एक मंत्री को हटाकर दिखाएं। 18 लाख लोगो के सिर से छत छीन ली जाए, इससे बड़ा अविश्वास कोई नहीं है। मंत्रियों के निर्णयों की समीक्षा चीफ सेक्रेटरी करें, ये कैसी सरकार है।

संख्या बल के हिसाब से प्रस्ताव का गिरना तय
हालांकि विधानसभा में कांग्रेस की संख्या बल अधिक है जिसके चलते इस प्रस्ताव का गिरना तय माना जा रहा है, लेकिन इस पर चर्चा के दौरान सदन में दोनों तरफ से जुबानी हमले हो रहे हैं। बता दें कि बुधवार को ही मानसून सत्र का आंतिम दिन भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here