बस्तर/कालाहांडी: बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 11 नक्सलियों ने रविवार को ओड़िशा के कालाहांडी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें DVCM रैंक का एक नक्सली भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ 34 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने अपने आयात हथियार भी पुलिस को सौंप दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को 31 मार्च तक आत्मसमर्पण की अंतिम तिथि दी गई थी। इस डेडलाइन के बाद नक्सलियों में भारी हलचल देखने को मिली। कुछ ने मुख्यधारा का रास्ता अपनाया, जबकि कई ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिस्सा लिया, जिसमें बड़ी नक्सली टीम को नुकसान भी उठाना पड़ा।

तीन दिन पहले ही बस्तर में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिसमें 3 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 1 किलो सोना पुलिस को सौंपा गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण माना जा रहा है।

रविवार को कालाहांडी में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 DVCM, 4 ACM और 6 PM शामिल हैं। उन्होंने 1 AK-47, 4 SLR, 1 INSAS, 1 12Bore और 2 Single Shot हथियार पुलिस के हवाले किए। इनमें कई नक्सली बस्तर के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं और सभी पर उच्च इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, यह कदम नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि है और स्थानीय सुरक्षा को और मजबूत करेगा।